अमेरिका में काम करने वाले भारतीय जो हर साल अरबों डॉलर भारत भेजते हैं, उन पर ट्रंप टैक्स लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
क्या है ट्रंप का “बिग ब्यूटीफुल बिल”Big Beautiful Bill?
ट्रंप एक ऐसा बिल लाने जा रहे हैं जिसमें विदेशों में काम करने वाले लोग जो अपने देश में पैसा भेजते हैं (रेमिटेंस), उस पर 5% टैक्स देना होगा। यह बिल खासकर भारत जैसे देशों को प्रभावित करेगा, क्योंकि सबसे ज्यादा पैसा विदेशों से भारत ही आता है।
भारत हर साल 100 अरब डॉलर से ज्यादा का रेमिटेंस पाता है। इसका सबसे बड़ा हिस्सा यानी करीब 30 अरब डॉलर अमेरिका से आता है। ट्रंप चाहते हैं कि इस पैसे पर 5% टैक्स लगे। यानी अगर कोई भारतीय अमेरिका से ₹1 लाख भारत भेजता है, तो ₹5,000 टैक्स में कट जाएगा।

भारत पर क्या असर होगा?
1 – सीधा नुकसान: अगर अमेरिका से आने वाले 30 अरब डॉलर पर 5% टैक्स लगता है, तो भारत को करीब 1.5 अरब डॉलर (₹12,000 करोड़ से ज्यादा) का नुकसान होगा।
2- लोग जल्दबाज़ी में पैसा भेज सकते हैं: टैक्स लागू होने से पहले, कई लोग घबरा कर तुरंत पैसा भारत भेज सकते हैं, जिससे भारत में डॉलर की बाढ़ आ सकती है। इससे रियल एस्टेट, स्टॉक मार्केट आदि पर असर पड़ेगा।
3- लंबे समय में असर: एक बार टैक्स लग गया तो यह बढ़ भी सकता है – 5% से 10%, फिर 15%। ऐसे में भारत में आने वाला पैसा कम हो सकता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
क्यों खास है भारतीय रेमिटेंस?
भारतीय सबसे ज्यादा रेमिटेंस भेजते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है भारतीय संस्कृति – लोग कमाते हैं और घर वालों को पैसा भेजते हैं। भारत के बाद मैक्सिको, फिलीपींस, फ्रांस, और पाकिस्तान जैसे देश आते हैं, लेकिन भारत सबसे आगे है।
क्या अन्य देश भी ऐसा करेंगे?
अगर अमेरिका ने यह टैक्स लागू कर दिया, तो दूसरे देश भी इसका अनुसरण कर सकते हैं। वे भी 2% या 3% टैक्स लगा सकते हैं। इससे भारत जैसे विकासशील देशों पर और भी असर पड़ेगा।