भारतीय सिनेमा में जहां ज्यादातर फिल्में फैमिली एंटरटेनमेंट और मसालेदार कहानियों पर केंद्रित होती हैं, वहीं HIT फ्रेंचाइज़ी ने अपनी अलग पहचान बनाई है – वो भी एकदम खामोशी से। बिना ज्यादा प्रचार-प्रसार के आई HIT 3 अब लोगों को अंदर से झकझोर रही है। यह फिल्म सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि डार्क वेब की डरावनी दुनिया और साइको क्रिमिनल माइंड्स की झलक देती है। अगर आप हल्की-फुल्की फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए नहीं है। लेकिन अगर आप असली थ्रिल, रॉ एक्शन और चौंकाने वाली कहानी की तलाश में हैं, तो HIT 3 आपको निराश नहीं करेगी।
By-Sanjeet Choudhary
क्या है “HIT 3”?
यह फिल्म 18 साल से कम उम्र वालों के लिए बिल्कुल नहीं है। अगर आप परिवार के साथ देखने की सोच रहे हैं, तो यह गलती मत करना। इसे “एनिमल” और “मार्को” जैसे नाम दिए जा रहे हैं, लेकिन यह अपनी अलग पहचान बना सकती है। “एनिमल” और “मार्को” में मर्डर गलती से होते थे, लेकिन “HIT 3” में अलग-अलग मर्डर्स को जोड़कर एक कहानी बनाई गई है। खास बात यह है कि इसे देखने के लिए आपको HIT के पहले दो पार्ट्स देखने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि तीनों फिल्में आपस में सीधे तौर पर जुड़ी नहीं हैं।

कहानी और किरदार
HIT” फ्रेंचाइज़ी की हर फिल्म का कॉन्सेप्ट एक जैसा है – एक साइको सीरियल किलर होता है, जो एक के बाद एक शिकार करता है, लेकिन फिर कहानी में उसका “बाप” आ जाता है। “HIT 3” में यह किरदार है अर्जुन सरकार, जो एक ग्रे शेड वाला पुलिस ऑफिसर है। वो बाहर से पुलिसवाला है, लेकिन दिमाग से गुंडागर्दी में माहिर है। एक्शन फिल्मों के विलेन भी इसके सामने हीरो लगते हैं। फिल्म की शुरुआत ही एक चौंकाने वाले सीन से होती है, जिसमें अर्जुन एक आदमी को उल्टा लटकाकर उसकी गर्दन काट देता है और यह सब फोन पर रिकॉर्ड हो रहा होता है।
खूनखराबा और डार्क वेब
यह फिल्म 2.5 घंटे तक खूनखराबे से भरी है। सीन इतने खतरनाक हैं कि आपको आँखें बंद करनी पड़ सकती हैं। इस बार कहानी में डार्क वेब की दुनिया दिखाई गई है, जहाँ चोरी, मर्डर, किडनैपिंग जैसे अपराध छोटी बातें हैं। डार्क वेब इंसान के दिमाग से खेलता है – या तो यह आपको खुद की जान लेने पर मजबूर करता है, या आपको ऐसा राक्षस बनाता है कि दूसरों की जान लेने में मज़ा आने लगे। लेकिन कहानी तब बदल जाती है, जब अर्जुन सरकार इस डार्क वेब की दुनिया में अपने शिकार के लिए आता है। वो किसी को नहीं छोड़ता, चाहे वो लड़का हो या लड़की।
HIT 3 OTT release date
HIT 3 के 5 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है।
HIT 3 रिलीज़ डेट
HIT: The Third Case को 1 मई, 2025 को थिएटर में दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था।
HIT 3 बजट
HIT: The Third Case” (जिसे “HIT 3” भी कहा जाता है) का बजट लगभग ₹70 to 100 करोड़ बताया जा रहा है।
क्या HIT 3 नेटफ्लिक्स पर है?
HIT 3 के 5 जून, 2025 से स्ट्रीम होने की संभावना है।

नानी का अभिनय
फिल्म में नानी ने अर्जुन सरकार का रोल किया है, और उनका परफॉर्मेंस जबरदस्त है। उनके हर सीन में पागलपन भरा है, जो रोंगटे खड़े कर देता है। नानी ने खुद इसकी हिंदी डबिंग की है, और उनके डायलॉग्स बहुत दमदार हैं। डायरेक्टर ने भी नानी को बोल्ड तरीके से पेश किया है।

पॉजिटिव पॉइंट्स:
- नानी की बेहतरीन एक्टिंग
- खतरनाक और अलग लेवल का एक्शन
- डार्क वेब का अनोखा और नया कॉन्सेप्ट
- शानदार डबिंग और पावरफुल डायलॉग्स
नेगेटिव पॉइंट्स:
- स्टोरी थोड़ी और गहरी हो सकती थी
- ट्विस्ट कम थे
- अर्जुन का किरदार थोड़ा और ग्रे (ज्यादा विवादास्पद) हो सकता था
रेटिंग: 5 में से 3 स्टार
सुझाव: अगर आप हार्डकोर एक्शन और डार्क थ्रिलर पसंद करते हैं, तो HIT 3 जरूर देखें। लेकिन ध्यान रखें, यह फैमिली के साथ देखने वाली फिल्म नहीं है। इससे पहले कि सेंसर बोर्ड जागे, थिएटर में इसका अनुभव ले लीजिए।
Read More-