युद्ध के हालात में बड़ा फैसला: IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड, धर्मशाला मैच भी बीच में रोका गया
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। IPL 2025 को अनिश्चितकाल (indefinitely) के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब देश में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और नेशनल इमरजेंसी जैसे हालात का सामना किया जा रहा है।
आईपीएल 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है।
Edit-Sanjeet Choudhary
क्यों लिया गया यह फैसला?
कल धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच 11वें ओवर में अचानक रोका गया, जब पूरे स्टेडियम की लाइट चली गई। शुरुआत में लगा कि यह कोई तकनीकी खराबी है, लेकिन तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी हुआ और मैच को रद्द कर दर्शकों और खिलाड़ियों को तुरंत मैदान खाली करने के निर्देश दिए गए।
IPL चेयरमैन अरुण धूमल खुद मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों को सूचित किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते मैच रोकना पड़ रहा है।

युद्ध के हालात का सीधा असर?
पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव बढ़ा है। जम्मू, राजस्थान और पंजाब बॉर्डर पर लगातार ड्रोन हमले हो रहे हैं। नो फ्लाई ज़ोन लागू होने से कमर्शियल फ्लाइट्स बंद हैं। इसलिए खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स और BCCI अधिकारियों को पठानकोट से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन में भेजा गया।

सिर्फ IPL नहीं, Asia Cup पर भी संकट
IPL का सस्पेंशन केवल एक स्पोर्टिंग ब्रेक नहीं है, यह भारत की गंभीर राष्ट्रीय स्थिति को दर्शाता है। बीसीसीआई ने गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से सलाह लेकर यह कदम उठाया है। Asia Cup 2025, जो भारत में होना है, उस पर भी संकट मंडरा रहा है। अभी यह तय नहीं है कि टूर्नामेंट भारत में होगा या किसी अन्य देश में शिफ्ट किया जाएगा।
बड़ा आर्थिक नुकसान
IPL के रुकने से फ्रेंचाइज़ियों को करोड़ों का घाटा होगा। टिकटिंग, ब्रॉडकास्टिंग, और एड रेवेन्यू सब प्रभावित होंगे। Star Sports और Jio Cinema को भी बड़ा झटका लग सकता है। विदेशी और घरेलू खिलाड़ी सभी को उनके घर लौटने को कहा गया है, अगली सूचना तक कोई मैच नहीं होगा।
जनभावना और राष्ट्रीय एकता

सोशल मीडिया पर लोगों ने IPL को सस्पेंड करने के फैसले का समर्थन किया है। “जब देश युद्ध में है तो मनोरंजन नहीं हो सकता” — यही भावना लोगों के बीच देखी गई। कई दर्शकों ने स्टेडियम छोड़ते समय “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लगाए।

आगे क्या?
अगर हालात सुधरे, तो IPL को दोबारा शुरू किया जा सकता है, या फिर दूसरे देश में आयोजित करने की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं, जैसे दक्षिण अफ्रीका। लेकिन फिलहाल कोई निश्चित टाइमलाइन नहीं है।
Read More-