Vivo X200 FE 5G Price in India; HDFC और ICICI कार्ड पर ₹6000 तक का Instant Discount Offer.

Vivo X200 FE 5G यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोन अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, दमदार कैमरा और हाई स्पीड कनेक्टिविटी के साथ भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

और सबसे खास बात यह है कि अब आप HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर ₹6000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इस ऑफर की मदद से Vivo X200 FE 5G की कीमत और भी किफायती हो जाती है।

Vivo X200 FE launched & Price in India?

Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 आज, 14 जुलाई को भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद Vivo की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

X200 FE 12GB+256GB = ₹54,999.00

Vivo X200
Vivo X200 FE
Image Credit- Vivo

Up to ₹6000 Instant Discount Offer

इंस्टेंट डिस्काउंट केवल HDFC और ICICI बैंक के डेबिट कार्ड (DC), क्रेडिट कार्ड (CC) फुल स्वाइप और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर उपलब्ध है। यह ऑफर 14 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक केवल E-Store पर लागू होगा।


उपलब्ध मॉडल और डिस्काउंट

ModelsVariantsDiscount (₹)
X200 FE12GB + 256GB₹5,500
X200 FE16GB + 512GB₹6,000
Image Credit- Vivo

Display

इस फोन में आपको मिलेगा एक शानदार 6.31 इंच (16.04 सेमी) का AMOLED डिस्प्ले, जो 2640×1216 पिक्सल की रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है।

  • 120Hz का रिफ्रेश रेट स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए परफेक्ट है।
  • 460ppi पिक्सल डेंसिटी से हर तस्वीर और वीडियो बहुत ही क्लियर और डिटेल में दिखेगा।
  • स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर सबकुछ आसानी से दिखाई देता है।
  • इसका P3 कलर गमट रंगों को नेचुरल और जीवंत बनाता है।
  • डिस्प्ले में कैपेसिटिव मल्टी-टच सपोर्ट है, जिससे टच रेस्पॉन्स बेहद तेज और सटीक होता है।
Camera

इस फोन का कैमरा सिस्टम काफी एडवांस्ड है:

  • 50MP फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए।
  • रियर कैमरा सेटअप में है:
    • 50MP Sony IMX921 (OIS सपोर्ट के साथ)
    • 8MP वाइड-एंगल लेंस (120 डिग्री व्यू)
    • 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)

इस कैमरा में आपको कई मोड्स मिलेंगे जैसे पोर्ट्रेट, नाईट, प्रो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, अल्ट्रा HD डॉक्युमेंट और ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में फिल लाइट का सपोर्ट भी है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक कर सकते हैं।

Ram & Storage?
  • 12GB LPDDR5X RAM + 256GB UFS 3.1 स्टोरेज या
  • 16GB LPDDR5X RAM + 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प उपलब्ध हैं।

यह मेमोरी कॉम्बिनेशन फास्ट डेटा ट्रांसफर और स्मूद मल्टीटास्किंग को सुनिश्चित करता है। हालांकि, एक्सपैंडेबल स्टोरेज का विकल्प नहीं है, लेकिन इतने बड़े स्टोरेज वेरिएंट में आपको स्पेस की कोई कमी नहीं होगी।

Battery
  • दमदार 6500mAh (टाइपिकल) लीथियम बैटरी आपको पूरे दिन का उपयोग बिना बार-बार चार्ज किए देती है।
  • इसमें 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे बैटरी मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाती है।
  • वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इस फोन में नहीं है, लेकिन फास्ट चार्जिंग से यह कमी महसूस नहीं होती।
Processor

फोन में लगा है MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

  • इसमें 8 CPU कोर हैं:
    • 1 कोर 3.4GHz
    • 3 कोर 2.85GHz
    • 4 कोर 2.0GHz
      यह कॉम्बिनेशन आपको तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है, चाहे आप हाई-एंड गेमिंग कर रहे हों या मल्टीटास्किंग।
Operating System
  • स्मार्टफोन में है Funtouch OS 15, जो एंड्रॉइड 15 पर आधारित है।
  • नया UI, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स के साथ यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

Leave a Comment